Informações:
Sinopse
This Hindi Podcast brings to you in-depth conversations on politics, public policy, technology, philosophy and pretty much everything that is interesting. Presented by tech entrepreneur Saurabh Chandra and public policy researcher Pranay Kotasthane, the show features conversations with experts in a casual yet thoughtful manner.
Episódios
-
डेरी में नंबर वन, पर 'वे' एक्सपोर्ट में पीछे क्यों? | India’s Missing Food Exports
10/09/2026 Duração: 49minभारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश माना जाता है, पर जब बात ‘वे’ (Whey) प्रोटीन निर्यात करने की आती है, तो हम पीछे क्यों रह जाते हैं? इस एपिसोड में हम भारतीय डेरी उद्योग की ज़मीनी हक़ीकत को खंगालते हैं। ख़राब उत्पादकता (productivity), प्राइवेट कंपनियों के लिए चुनौतियाँ, और सरकार द्वारा लगाए गए 40% इम्पोर्ट ड्यूटी जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हैं। साथ ही यह समझने की कोशिश करते हैं कि जब बाज़ार में प्राइस मैकेनिज़्म को आज़ादी से काम करने नहीं दिया जाता, तो इसका नुकसान किसान और उपभोक्ता दोनों को कैसे उठाना पड़ता है। आख़िर कुछ सेक्टर्स एक्सपोर्ट्स के मामले में बाज़ी मार लेते हैं, लेकिन डेरी सेक्टर क्यों चूक जाता है? आईये सुनते हैं आज की इस दिलचस्प पुलियाबाज़ी में!We discuss:* Why is India not an exporter of Whey?* Poor productivity in Indian Dairy Industry* When price mechanism is not allowed to work* Private players entering dairy industry* Why do we have 40% import duty on Whey?* Why are we successful at exporting in some sectors?Thanks for reading पुलियाबाज़ी Puliyabaazi! This post is public so feel free to s
-
भारतीय महिलाओं की श्रमबल में हिस्सेदारी इतनी कम क्यों? What is keeping Indian Women out of the Workforce?
03/09/2026 Duração: 32minआज पुलियाबाज़ी पर एक नया फॉर्मेट आज़माने की कोशिश की है। सौरभ ने इसे नाम दिया है जुगनी। जुगनी की तरह मन मुताबिक हम किसी एक विषय को टटोलेंगे। चर्चा के बदले किसी एक विषय की क्लास लगेगी। प्रणय ने इसे नाम दिया है पुलियाबाज़ी प्रवचन। श्रोता लोग भी कुछ नाम सुझा सकते हैं। पसंद आएगा तो लॉक कर देंगे। ये नया फॉर्मेट आप को पसंद आया की नहीं ये भी बताइये। भविष्य में चर्चा तो जारी रहेगी ही, बीच बीच में कुछ क्लास भी लग जाये तो कैसा रहेगा? अपने सुझाव भेजिए और लाइक, शेयर और सब्सक्राइब तो करना है ही।We discuss:* Where does India lag the most on the Global Gender Gap Report* How is FLFPR calculated? What gets counted as work?* Who is the working woman in India?* What keeps women from working?* What about the recent increase in FLFPR?* What needs to be done?Note: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineReference:Global Gender Gap Report 2025https://www.weforum.org/publications/global-gender-gap-report-2025/Data for India | Wha
-
डिजिटल पेमेंट का गणित | Should UPI be free?
27/08/2026 Duração: 01h01minभारत में डिजिटल पेमेंट्स की क्रांति लाने वाले UPI पर सरकार अब कुछ शुल्क लगाना चाहती है। कई लोगों का मानना है कि ये एक “पब्लिक गुड” है जिसका खर्चा सरकार को ही उठाना चाहिए। आज पुलियाबाज़ी पर हम चर्चा करेंगे कि इसे लोकनीति के दृष्टिकोण से कैसे समझें? क्या डिजिटल पेमेंट्स नेटवर्क को सिर्फ सरकार के भरोसे छोड़ना सही है या फिर इसमें प्राइवेट कॉम्पिटिशन की जरूरत है? क्या UPI वाकई एक Public Good है? इन्हीं सब सवालों पर आज की चर्चा।We discuss:* An Overview of UPI Architecture* What makes a good digital payments network?* New Umbrella Entity* Why can’t the government pay to run UPI?* Is UPI a Public Good?* Competition in digital payments* Internationalizing UPINote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Episodes:तेज़ विकास, लेकिन घटती उत्पादकता। India’s Productivity Problem ft. Amit BasoleUPI का खर्चा किसे उठाना चाहिए? Who should pay for UPI?डिजिटल इंडिया का भविष्य कैसा है? India’s Digital Future ft. Nikhil
-
भारतीय उदारवाद: राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक आज़ादी की ओर। The Dilemma of an Indian Liberal ft. Gurcharan Das
20/08/2026 Duração: 01h32minउदारवाद को लेकर हमारे देश में कई तरह की ग़लतफ़हमियाँ देखने को मिलती हैं। क्या यह केवल एक पश्चिमी सोच है, या हमारे अपने इतिहास, भक्ति आंदोलन और ‘धर्म’ की जड़ों में भी इसकी गहरी झलक मिलती है? आज की पुलियाबाज़ी में प्रसिद्ध लेखक और चिंतक गुरचरण दास जी के साथ हम इसी विषय पर बारीकी से चर्चा करेंगे।गुरचरण दास जी ने भारत की आज़ादी से लेकर अब तक का सफर करीब से देखा है। उनके जीवन से किस्से, कहानियाँ और फलसफे से भरपूर ये पुलियाबाज़ी हमारे लिए तो आह्लादक थी, आशा है कि आप को भी ये चर्चा सुनकर बहुत कुछ नया जानने-समझने को मिलेगा। तो सुनिए यह ख़ास एपिसोड और इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी ज़रूर शेयर कीजिए!We discuss:* Difference between Classical Liberal, Libertarian and Left Liberals?* What does Liberalism mean in the Indian context?* The contestation between Liberalism and Conservatism* Did Liberalism already exist in India in the form of Bhakti movement?* Why do we not have any frameworks for controlling State power?* Experience of the Licence Raj* India’s obsession with Mai-Baap Sarkar?* Two opposing views in India*
-
सफ़रनामा: ब्रिस्बेन, लंडन, केंटकी। Australian Outdoors, London Museums, GE in Kentucky
13/08/2026 Duração: 59minदुनिया की सैर केवल नई जगहों को देखने का नाम नहीं है, बल्कि नए विचारों, शहरों के डिज़ाइन और पब्लिक लाइफ को समझने का एक अनूठा ज़रिया भी है। आज की पुलियाबाज़ी में हम लेकर आए हैं एक और सफरनामा। प्रणय, सौरभ और ख्याति के हालिया सफ़र और अनुभवों के ज़रिये हम चर्चा करेंगे कि कैसे बेहतर डिज़ाइन के ज़रिये रस्ते सुरक्षित और शहर सुंदर बन सकते है। साथ ही हम टटोलेंगे कुछ सवाल जैसे कि अच्छे म्यूजियम बनाना किसकी जिम्मेदारी है? नीतियों की क्या भूमिका है अच्छे शहर के बनने में? कैसे सरकार और बाज़ार साथ आकर बड़े उद्योग चला सकती है? तो सुनिए हमारी ये खट्टी-मीठी गपशप।We discuss:* Notes from Australia* Museums* Public Transport* Outdoor living* Pranay’s perspective* GE in Louisville, Kentucky* LondonNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazinePuliyabaazi Magazine in Digital Format:https://amzn.in/d/0fQ7QCVdRelated Episodes:सफ़रनामा: रोबोटिक्स का तीर्थस्थल। Boston Travelogueसफ़रनामा: अमरीका से थाईलैंड से केन्या तक। Travelogue from US
-
तेज़ विकास, लेकिन घटती उत्पादकता। India’s Productivity Problem ft. Amit Basole
06/08/2026 Duração: 01h15minभारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। लेकिन अगर अर्थव्यवस्था इतनी तेज़ी से बढ़ रही है, तो रोजगार को लेकर चिंता क्यों बनी हुई है? क्या भारत में सचमुच “जॉबलेस ग्रोथ” हो रही है, या कहानी इससे कहीं ज़्यादा दिलचस्प है?इस पुलियाबाज़ी में हमारे साथ हैं अर्थशास्त्री प्रो. अमित बसोले। हम बात करते हैं लेबर प्रोडक्टिविटी यानी श्रम उत्पादकता की। यह क्या होती है? क्या प्रोडक्टिविटी बढ़ने से नौकरियाँ कम हो जाती हैं, या इससे बेहतर नौकरियाँ बनती हैं? किसी देश की प्रोडक्टिविटी कैसे बढ़ती है, और इसमें किन क्षेत्रों की सबसे बड़ी भूमिका होती है?इसके साथ ही हम भारत की विकास यात्रा, खेती से दूसरे क्षेत्रों में रोजगार के बदलाव, रोजगार बढ़ने के बावजूद आने वाली चुनौतियों, और दूसरे देशों की तुलना में भारत की स्थिति पर भी चर्चा करते हैं। अगर आप भारत की अर्थव्यवस्था, रोजगार और विकास की कहानी को आसान भाषा में समझना चाहते हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए है।We discuss:* What is Labour Productivity?* Is Productivity bad for jobs? How does Productivity increase in an economy?* What has been India’s growth story?* Has emp
-
जनगणना से उभरती भारत के एकीकरण की कहानी। Census & the Making of Modern India ft. Shivakumar Jolad
23/07/2026 Duração: 01h14minआज की पुलियाबाज़ी में हम चर्चा कर रहे हैं भारत की जनगणना और प्रशासनिक ढाँचे के इतिहास और उसके महत्व पर। 19वीं सदी की Life Expectancy से लेकर ज़िलों के विकास की दास्तान और महाराजाओं की महात्वाकांक्षाओं पर लगाम कसने तक, यह एपिसोड जनगणना के आंकड़ों से आधुनिक भारत के निर्माण की एक अनोखी कहानी पेश करता है। जानिए कि कैसे Census के सवाल वक्त के साथ बदलते गए और कैसे यह डेटा हमारे समाज और नीतियों को आकार देता है।We discuss:* Why is the Census data important?* How did the questions in the Census evolve?* Life Expectancy in 19th Century* Recent trends to watch for* India State Stories* How can this data be used?* District Administration in Princely States* Cooling down the ambitions of Maharajas* How did Districts evolve?Note: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazinePuliyabaazi Magazine in Digital Format:https://amzn.in/d/0fQ7QCVdCensus related discussions:* Censusnama https://www.indiastatestory.in/censusnama* Censu
-
पानी से पेट्रोल, Wiki में भी मार्केट, और AI संप्रभुता की बहस। E20 Petrol, Markets in Wiki, AI Sovereignty
09/07/2026 Duração: 01h06minक्या E20 पेट्रोल यानी 20% इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल सचमुच भारत के हित में है, या हम अनजाने में अपनी पानी और खाद्य सुरक्षा दांव पर लगा रहे हैं? क्या आम जनता को अपनी गाड़ियों के लिए फ्यूल चुनने का ऑप्शन मिलना चाहिए? इसके साथ ही, एपिसोड में कुछ दिलचस्प TIL फैक्ट्स और टेक्नोलॉजी की दुनिया के हॉट टॉपिक ‘AI Sovereignty’ यानी डिजिटल संप्रभुता पर भी एक मज़ेदार चर्चा शामिल है।We discuss:* Issues with E20* People must have the option to choose* Purvapaksh: It is in national interest* Are we compromising water and food security?* Did You Know? TIL #1* Today I Learned TIL #2* Today I Learned TIL #3* AI SovereigntyNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Episodes:चुनाव, पैसा और हमारा लोकतंत्र: The Cost of Politics in India ft. Niranjan Sahoo, Ambar Kumar Ghoshभारत की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत कैसे करें? How to Strengthen India’s Energy SecurityPuliyabaazi Playlist:If you have any questions for the guest or feedbac
-
चुनाव, पैसा और हमारा लोकतंत्र: The Cost of Politics in India ft. Niranjan Sahoo, Ambar Kumar Ghosh
25/06/2026 Duração: 01h29minआज की पुलियाबाज़ी में हम बात कर रहे हैं राजनीति और पैसे के उस गहरे गठजोड़ की, जो हमारे लोकतंत्र पर सीधा असर डालता है। आखिर हमारे राजनेताओं को चुनावों में इतना पैसा कहाँ और क्यों ख़र्च करना पड़ता है? क्या वोट ख़रीदने की प्रथा और वोटरों की बढ़ती बेरुखी हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों के चेहरे बदल रही है? इस चर्चा में हम टटोलेंगे कि चुनावी चंदे के इस खेल में इतनी असमानता क्यों है, क्या 'वन नेशन वन इलेक्शन' से वाकई चुनावी ख़र्चा कम होगा, और फंडिंग में पारदर्शिता लाने के क्या और विकल्प हो सकते हैं। चर्चा पर हमारे मेहमान हैं डॉ. निरंजन साहू और डॉ. अम्बर कुमार घोष जिन्होंने इसी विषय पर अपनी शोध को Cost of Politics Report में पेश किया है। सुनिए यह एपिसोड और जानिए कि इस पूरे सिस्टम को साफ़ करने के लिए एक आम नागरिक क्या भूमिका निभा सकता है।We discuss:* The nexus of politics and money* What do politicians have to spend money on?* Vote Buying* How do voters behave?* Cynicism of voters* How does this impact the demography of elected representatives?* Who can clean this system?* Asymmetry in Political Finance* Will One Nation
-
एक देश, एक परीक्षा और अंतहीन दबाव: क्या वाकई कोई और रास्ता नहीं है? One Nation, One Exam, One Deep Crisis
11/06/2026 Duração: 01h06minक्या ‘एक देश, एक परीक्षा’ का फॉर्मूला हमारे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा जाल बन चुका है? जब नीट (NEET) जैसी एक इकलौती परीक्षा लाखों बच्चों का भविष्य तय करने लगती है, तो स्टूडेंट्स पर तनाव का पहाड़ टूटना लाज़मी है। आज की पुलियाबाज़ी में हम इसी गंभीर मुद्दे की तह तक जाएंगे। हम चर्चा करेंगे कि क्या हमारी परीक्षाएं विद्यार्थियों की काबिलियत परख रही हैं या सिर्फ एक छटाई का साधन बनकर रह गई हैं? दुनिया भर के कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स को टटोलते हुए, हम कुछ वैकल्पिक रास्तों पर भी विचार करेंगे। क्या नए कॉलेज खोलने या विदेशी यूनिवर्सिटीज़ को भारत में आने की इज़ाज़त देने से यह दबाव कम होगा? आइए सुनते हैं शिक्षा व्यवस्था के इस पेचीदा चक्रव्यूह पर यह ज़रूरी चर्चा।We discuss:* NEET: One exam to rule them all?* Purpose of Exams: Assessment or Filtering?* Competitive exams across different countries* More colleges will reduce the pressure on students* Alternative ideas for selection* Allow foreign universities in India?* Does India need more doctors?* CBSE: Problems with EvaluationNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subs
-
चीन के युद्धों से भारत के लिए सबक। How Does China Fight Its Wars ft. Vijay Gokhale, Former Foreign Secretary of India
04/06/2026 Duração: 01h03minआज की मल्टीपोलर दुनिया में भारत के लिए चीन और उसकी रणनीति को समझना बेहद ज़रूरी हो गया है। पिछले कुछ सालों में सीमा पर झड़पें हों या 1962 के युद्ध की कड़वी यादें, भारत की तरफ चीन का रवैया अक्सर एक पहेली समान लगता है। इसी गुत्थी को सुलझाने के लिए आज की इस पुलियाबाज़ी में हमारे साथ जुड़ते हैं भारत के पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले जी। चीन का ग्रेज़ोन वारफेयर हो या कूटनीतिक दाव-पेच, चीन युद्ध कैसे करता है इस बात का विस्तार से डिकोडिंग इस चर्चा में।We discuss:* Why should India study China’s Wars?* Greyzone Warfare* China’s Modus Operandi* The power China’s narrative shaping* China-US-Russia Triangle* How China negotiates with India* Hot Shelving* Misperceptions on China* On TaiwanNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineThanks for reading पुलियाबाज़ी Puliyabaazi! This post is public so feel free to share it.Related Links:Book | China’s Wars: The Politics and Diplomacy Behind its Military Coercion by Vijay Gokhal
-
क्या चीन के साथ दोस्ती मुमकिन है? India-China Relations: Cordial or Volatile?
28/05/2026 Duração: 01h14minक्या भारत और चीन के बीच कभी सच में दोस्ती हो सकती है? आज की पुलियाबाज़ी में हम इसी सवाल की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। बीजिंग में बैठे पॉलिसी मेकर्स भारत को किस नज़रिये से देखते हैं और उनका ‘Western Theatre Command’ भारत के लिए कितना बड़ा सिरदर्द है? अरुणाचल प्रदेश पर चीन के लगातार दावों से लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्तों के नफ़े-नुक़सान तक, आज की चर्चा में इन सभी गंभीर मुद्दों पर विस्तार से बात होगी। इसके साथ ही, हाल ही में ट्रंप और पुतिन के चीन दौरों का भारत की जियोपॉलिटिक्स पर क्या असर पड़ेगा, इस पर भी एक ख़ास नज़रिया।We discuss:* Can we have cordial relations with China?* How does China perceive India?* China’s Western Theatre Command* China’s claim on Arunachal* Trade relations with China: beneficial or risky for India?* Perspectives on China* Trump and Putin’s visit to ChinaNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Links:TAMING THE DRAGON: A Manifesto for a New Modus Vivendiht
-
अनदेखा ढाँचा: Engineering Talent, Non-Profit Trade Bodies, Vibrant Public Libraries
21/05/2026 Duração: 29minयह चर्चा पिछले एपिसोड से चल रही चर्चा का दूसरा भाग है। पिछले हफ्ते हमने बात की थी AI और डिजिटल दुनिया के बारे में। इस हफ्ते हम अपनी नज़र दौड़ाते है उस अदृश्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर जिसकी कमी की वजह से भारत कई मायनों में पीछे छूट जाता है। हम टटोलेंगे अमेरिका के ‘ट्रेड शोज़’ का गणित, समझेंगे हवाई जहाज़ के ईंधन पर लगने वाले टैक्स को, और आख़िर में बात होगी कि कैसे एक सार्वजनिक पुस्तकालय अपनी अनोखी कोशिशों से लोगों को आपस में जोड़ रहा है।We discuss:* Why don’t we build underground?* Pechkas Mera Dost* Trade Shows* ATF Taxation* A Public Library’s Innovative OutreachNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Readings:पेचकस मेरा दोस्त | TippaNi by Saurabh ChandraRelated Episodes:अमरीकी मैन्युफैक्चरिंग जगत का सफ़रनामा। US Travelogue - Trade Exhibitions, Saving Art, and Unisex Toiletsक्या पुस्तकालय आज भी प्रासंगिक है? Public Library movement in IndiaPuliyabaazi Playlist:If you have any questions for the guest or
-
सोच की स्वछंदता, सॉफ्टवेयर का 'कबाड़ा' और AI की दौड़ में भारत कहाँ? Cognitive Autonomy, Enshittification and AI Divide
14/05/2026 Duração: 51minपुलियाबाज़ी के इस एपिसोड में, हम चर्चा करते हैं AI क्रांति और उभरते हुए “AI Divide” पर। क्या भारत AI के इस्तेमाल से अपनी विशाल मानव पूंजी (human capital) के लिए अवसर पैदा कर पायेगा? क्या AI क्रांति भारत की समस्याओं को सुलझाने में काम आएगी? इसके अलावा, हम AI के दौर में अपनी सोचने-समझने की आज़ादी (cognitive autonomy) कैसे बचा कर रखे? साथ ही, बातचीत सॉफ्टवेयर के “enshittification” ट्रेंड पर।We discuss:* The AI Divide* India’s Human Capital* Will AI solve India’s bottlenecks?* Cognitive Autonomy* Enshittification of SoftwareThanks for reading पुलियाबाज़ी Puliyabaazi! This post is public so feel free to share it.Note: Puliyabaazi is now available on YouTube with video here.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Episodes:क्योंकि SaaS भी कभी Moat थी। Will AI Eat the Software Industry? Ft. Sidu Ponnappaभारत की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत कैसे करें? How to Strengthen India’s Energy SecurityPuliyabaazi Playlist:If you have any questions for the guest or feedb
-
संसद का रिपोर्ट कार्ड। Legislative Incentives of Our Parliamentarians ft. Prof. Ajit Phadnis
07/05/2026 Duração: 01h20minअक्सर हम चुनावों के शोर में यह भूल जाते हैं कि हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों का असली काम क्या है। चुनावों पर तो सबकी नज़र रहती है, लेकिन चुने जाने के बाद हमारे प्रतिनिधि संसद में क्या करते हैं इस पर हमारा ध्यान कम ही रहता है। तो आइए, आज प्रोफ़ेसर अजित फडनिस के साथ पुलियाबाज़ी पर समझते हैं कि हमारे जनप्रतिनिधि किन प्रोत्साहनों और पाबंदियों में रहकर अपना काम करते हैं। किन धाराओं के तहत वे जनता की बात संसद तक पहुँचा सकते हैं? संसद में इन प्रतिनिधियों का व्यवहार कैसा रहता है? इन सभी बातों पर प्रोफ़ेसर फडनिस ने गहरी शोध की है, तो आइये सुनते है हमारी संसद की कार्यप्रणाली का एक रिपोर्ट कार्ड।We discuss:* Why are we so interested in State Elections?* What is the role of the Legislature?* Trends in the workings of the Parliament* Zero Hour and Rule 377* Fewer discussions in the Parliament* What are the different mechanisms for MPs to participate in the Parliament?* Should the workings of the Standing Committee be made public?* Are Political Parties encouraging such behaviour?* Has the anti-defection law made Legislators sub
-
क्या अंतरराष्ट्रीय राजनीति सिर्फ ताक़त का खेल है? Geopolitics, Diplomacy and IR Framework with Prof. Atul Mishra
30/04/2026 Duração: 01h21minक्या अंतरराष्ट्रीय राजनीति सिर्फ ‘स्ट्रांगमेन’ यानी ताक़तवर नेताओं के अहंकार से चलती है, या इसके पीछे कोई गहरी प्रक्रिया काम करती है? दुनिया की व्यवस्था पर आज जो प्रहार हो रहा है, इसका दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ेगा? आज की पुलियाबाज़ी में हमारे साथ हैं आईआर (IR) एक्सपर्ट प्रोफेसर अतुल मिश्रा, जिनके साथ हम इन पेचीदा सवालों के जवाब तलाशेंगे। तो आप भी इयरफोन्स लगाकर बैठ जाएं आज की इस IR मास्टरक्लास में।We discuss:* Geopolitics, Diplomacy and IR* Myths about IR* Strongmen can take actions, but don’t necessarily drive outcomes* Framework to Analyse International Politics* When does a new order get established?* A Civilizational Conflict of Ideas* How can middle powers organize?* Implications for India in a Multipolar World?* Three-level game in Diplomacy* Has the salience of Geography decreased?Note: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Links:Atul’s Substack | IR Wire Atul’s Columns | Hindustan Tim
-
संसद में आख़िर हुआ क्या? संवैधानिक संशोधन की गुत्थी। Parliament, Delimitation & Women's Reservation ft. M. R. Madhavan
23/04/2026 Duração: 47minपिछले हफ़्ते हमारी संसद में एक ख़ास सत्र बुलाया गया था। इस सत्र के बाद जो रिपोर्टिंग हुई उसके चलते लोग और भी कन्फ्यूज़ हो गए। तो हमें लगा कि हमें भी पुलियाबाज़ी का एक अर्जेंट सत्र बुलाना चाहिए ताकि संवैधानिक संशोधनों की इस गुत्थी को सुलझाया जाए। इस चर्चा पर हमारे मेहमान है PRS Legislative के एम. आर. माधवन जी जो हमारे विधायकों को भी सलाह देते हैं। आज की चर्चा में पेश है हमारी संसद के बदलते स्वरुप और उसके प्रभाव पर बेहद ज़रूरी बातचीत।We discuss:* Why was the Delimitation exercise freezed?* What was the Amendment suggested in this Bill?* What is the need to amend the Women’s Reservation?* Could the amendment for Women’s Reservation be brought in separately?* Should the Size of Parliament be Increased?* The Balance between Lok Sabha and Rajya Sabha* What is the regular course of action now?* What is the implication of the Women’s Bill getting notified?* Madhavan’s Ideal Design for Parliament* Alternative Designs for Women’s ReservationNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Pr
-
क्योंकि SaaS भी कभी Moat थी। Will AI Eat the Software Industry? Ft. Sidu Ponnappa
16/04/2026 Duração: 56minआज की पुलियाबाज़ी में हम एक बहुत ही दिलचस्प और ज़रूरी मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। क्या AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के आने से सॉफ्टवेयर और सर्विस की दुनिया पूरी तरह बदल गई है? भारतीय IT Services का भविष्य क्या होगा और इस बदलती दुनिया में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की भूमिका कैसी होगी? इन सभी ज्वलंत मुद्दों पर बात करने के लिए आज हमारे मेहमान हैं सिदु पोनप्पा जो RealFast AI के कोफाउंडर और CEO है।We discuss:* What is SaaS?* How has AI and Cloud Infrastructure changed the dynamics?* What happens to the Product in an AI world?* Companies going AI Native* What will happen to Indian IT Services?* What will be the role of a Software Engineer in AI-first IT?* Opportunities for Freshers in an AI First WorldNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliyabaazi-magazineRelated Links:Essay | There is no Product by Sidu Ponnappahttps://sidu.in/essays/after-ai-there-is-no-product.htmlRAND | A New Age of Nations: Power and Advantage in the AI
-
भारत में ऊर्जा क्रांति के लिए एक दूरदर्शी सोच। A Vision for Clean Energy in India ft. Ajay Shah
09/04/2026 Duração: 01h13minदुनिया एक बड़े ऊर्जा परिवर्तन के मुहाने पर खड़ी है, जहाँ तेल और कोयले जैसे ईंधन के सामने सौर और पवन ऊर्जा के विकल्प अब मौजूद हैं। इसके बावजूद वे भारत की ऊर्जा खपत का केवल 3.2% हिस्सा है। ऐसा क्यों है? क्या इसमें हमारी नीतियाँ आड़े आ रही हैं? इस एपिसोड में चर्चा है भविष्य के ऐसे विज़न की जिसमें भारत स्मार्ट इलेक्ट्रिफिकेशन से सही मायने में साफ़ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ सकता है। चर्चा के लिए हमारे मेहमान हैं लोकनीति विशेषज्ञ अजय शाह, जो भारत की ऊर्जा रणनीति की परतों को खोलते हैं। यह महज सोलर पैनल लगाने की बात नहीं है, बल्कि एनर्जी ट्रांज़िशन के जटिल अर्थशास्त्र को समझने की है। तो सुनिए आज की ये दिलचस्प पुलियाबाज़ी।We discuss:* A perspective on the current Oil Shock* The time for Solar and Wind is now!* Nuclear Energy* Moore’s Law and Wright’s Law* Is India’s Solar Installed Capacity inflated?* Vision for Smart Electrification* Why do we need Carbon Tax?* Carbon Credit vs Carbon TaxNote: Puliyabaazi is now available on YouTube with video.Subscribe to Puliyabaazi Print Magazine Here: https://www.puliyabaazi.in/p/puliya
-
परमाणु युद्ध के खतरे को कैसे घटायें? Nuclear Deterrence Strategy ft. Dr. Manpreet Sethi
02/04/2026 Duração: 01h12minइस हफ़्ते युद्ध की खबरों और अटकलों के चलते सभी अपने अपने फ़ोन पे डूम-स्क्रॉलिंग में लगे हैं। कुछ काम, कुछ तबियत, और कुछ प्रवास के बीच, हमें पुलिया पर मिलने का मौका नहीं मिला। लेकिन पुलियाबाज़ी की ख़ास बात ये है कि अक्सर कुछ नई घटना घटती है और हमें कोई पुरानी पुलियाबाज़ी की याद दिला देती है। ऐसे ही कुछ युद्ध के शंखनाद के बीच शांति की गुहार लगाती हुई ये चर्चा हमें याद आ गयी। परमाणु शक्ति धारक देश जब युद्ध-युद्ध खेलना शुरू कर देते हैं तब उत्तेजना तो महसूस होती है, लेकिन यही समय होता है विवेक के इस्तेमाल का। इस एपिसोड का विषय यही है। एपिसोड रीप्ले है। चर्चा मार्च 2025 में हुई थी, पर आज और भी ज़्यादा प्रासंगिक हो चुकी है। तो चलिए सुनते है ये पुलियाबाज़ी इसी आशा के साथ की दुनिया एक बार फिर कुछ शांति और स्थिरता की और आगे बढे।We discuss:* Will the world move towards more nuclear weapons?* Can NPT remain effective in today’s world order?* Types of Nuclear Deterrence Strategies. MAD and NUTS.* Nuclear Arms Race* Doom’s Day Clock* Is it time for Global No First Use?* India and China’s Vishwaguru stance* Nuclear restraint mecha